घर-दुकान में रखी हो ये चीज तो वहां नहीं आती धन-लक्ष्मी

कई बार हमारे घर में ऐसी वस्तुएं रखी होती है जिसके कारण घर की बरकत ख़त्म होने लगती है। और घर में अच्छा या बुरा प्रभाव डालती है। कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसे वस्तुएं घर में रख लेते हैं जो देवी लक्ष्मी को अप्रिय होती है। और हर समय धन का नुकसान होता रहता है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, धन-धान्य के नुकसान के बचने के लिए नीचे दी हुयी चीजों को तुरंत घर से हटा दें।
घर में टुटा हुआ कांच या टूटे कांच की वस्तु रखना आर्धिक नुकसान का कारण बनता है। अगर घर में टुटा हुआ कांच रखा है तो उसे तुरंत हटाए।
बंद घडी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। घर के लोगो की प्रगति में बाधक बनती है। इसलिए घर में बंद घडी ना रखे और उसकी तुरंत मरम्त करवाए। या घर में नहीं रखे।
ख़राब उपकरण :- बेकार और ख़राब उपकरण रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। और धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कभी भी एक देवी देवता की मूर्ति आमने सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर आय के साधन कम होने लगते है और खर्च भी बढ़ जाते है।
भगवान की खंडती मूर्ति भूलकर भी घर में नहीं रखे। घर में खंडित मूर्ति रखने पर परेशानिया बढ़ती है और आय के साधन भी कम होते है।
कई लोग घर में कांटेदार पौधे शो के लिए लगाते है लेकिन ऐसे पौधे रखने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए कभी भी घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए।